Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: वर्धा नदी तट पर उमड़ी आस्था की भीड़, छठ व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
सूर्य उपासना के महोत्सव में डूबा राजुरा-बल्लारपुर क्षेत्र, भक्तिमय माहौल पवित्र अर्घ्य संग गूंजे छठी मइया के जयकारे आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा...
सूर्य उपासना के महोत्सव में डूबा राजुरा-बल्लारपुर क्षेत्र, भक्तिमय माहौल
पवित्र अर्घ्य संग गूंजे छठी मइया के जयकारे
आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा
राजुरा/बल्लारपुर (दि. 27 अक्तूबर 2025) -
        लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। दूसरे दिन रविवार को व्रतियों ने दिनभर निर्जल रह कर शाम को खरना विधि पूरी की, जिसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास प्रारंभ हो गया। सोमवार को राजुरा–बल्लारपुर मार्ग स्थित वर्धा नदी के तट सहित आसपास के घाटों पर व्रती महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में एकत्र होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। वर्धा नदी के तट पर सोमवार दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। राजुरा, रामपुर और बल्लारपुर क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में व्रती एवं श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचे। इस दौरान नदी में पर्याप्त जल स्तर को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
        इसी बीच, महामार्ग निर्माण कार्य के चलते मार्ग संकरा होने से शाम के समय अत्यधिक भीड़ बढ़ गई, जिसके कारण वर्धा नदी क्षेत्र के पास वाहनों का आवागमन कई मिनटों तक बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा तत्काल मोर्चा संभाला गया और कुछ ही देर में आवागमन को सुचारू कर दिया गया। चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जिसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की प्रक्रिया सम्पन्न होती है। मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही व्रतियों का अनुष्ठान विधिवत पूर्ण होगा।
        सनातन परंपरा में पंचदेवों में भगवान सूर्य को सौभाग्य, आत्मबल और आरोग्य का देवता माना गया है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य नवग्रहों के राजा माने जाते हैं, जिनकी कृपा से जीवन में सम्मान, उन्नति और उच्च पद की प्राप्ति होती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाने वाला यह पर्व शुद्धता, संयम और आत्मसंयम का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार छठी मइया ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन मानी जाती हैं। विशेष रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में संतान की रक्षा व परिवार की समृद्धि के लिए यह पूजन किया जाता है। विश्वास है कि छठी मइया संतानों की रक्षा करती हैं तथा परिवार के जीवन में उसी प्रकार प्रकाश लाती हैं, जैसे सूर्य धरती को जीवन देता है।

#ChhathPuja #ChhathFestival #SunWorship #ChhathVrat #SpiritualTradition #DevotionAndFaith #SunGodBlessings #ChhathiMaiya #EveningArghya #MorningArghya #WardhaRiverGhats #RajuraCelebrations #BallarpurDevotion #KharnaRitual #DivineBlessings  #FestivalsOfIndia #FaithAndPurity #HolyRituals #SpiritualJourney #CulturalHeritage

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top