Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author We publish the news of Vidarbha level prominently on our website. If you are interested in doing digital journalism then you can join us. We also work for our advertisers to reach their advertisements to thousands of readers every day. any suggestion please message this mobile number 9975977378 email - samarthbharat3@gmail.com
Title: धार्मिक एवं समाजसेवी व्यक्तिमत्व के धनि संजयसेठ बाराई का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
धार्मिक एवं समाजसेवी व्यक्तिमत्व के धनि संजयसेठ बाराई का हृदयघात से आकस्मिक निधन आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा राजुरा (दि. 23 मार्च 2025) -      ...
धार्मिक एवं समाजसेवी व्यक्तिमत्व के धनि संजयसेठ बाराई का हृदयघात से आकस्मिक निधन
आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा
राजुरा (दि. 23 मार्च 2025) -
        नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, "जलाराम किराना स्टार्स" के संचालक एवं अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े संजयसेठ कांतिलालजी बाराई का आज सुबह हृदयघात से निधन हो गया, वह करीबन 53 वर्ष के थे। यह दुःखद घटना उस समय घटी जब वे प्रातःकालीन पूजा कर रहे थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। (nidhan warta)

        संजयसेठ बाराई धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और समाजसेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते थे। वे "जलाराम बाप्पा मंदिर" के ट्रस्टी होने के साथ-साथ "अमराई वार्ड श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट" के भी ट्रस्टी थे। उन्होंने अपने जीवन में धार्मिक कार्यों को विशेष महत्व दिया और इनकी देखरेख में पिछले 20 वर्षों से हर गुरुवार को जलाराम बाप्पा मंदिर में भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाता रहा है।

        इसके अलावा, जलाराम बाप्पा जयंती और अमराई वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव जैसे भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी उनके नेतृत्व में होता था। वे स्वयं एवं अपने परिवार के सहयोग से इन आयोजनों का संपूर्ण खर्च वहन करते थे, जिससे हजारों भक्तों को महाप्रसाद प्राप्त होता था। उनकी इस समाजसेवा की लोग अत्यंत सराहना करते थे। संजयसेठ बाराई अपने पीछे माता, पत्नी, पुत्र, पुत्री, भाई एवं बहन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से समूचा शहर शोकाकुल है। 

        उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5:30 बजे निकलेगी और मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। नगर के धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

  1. भावभिनी श्रद्धांजली ! ईश्वर उनके आत्मा को शांती देवे । ओम शांति ओम ।

    उत्तर द्याहटवा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top