Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author We publish the news of Vidarbha level prominently on our website. If you are interested in doing digital journalism then you can join us. We also work for our advertisers to reach their advertisements to thousands of readers every day. any suggestion please message this mobile number 9975977378 email - samarthbharat3@gmail.com
Title: गर्भवती महिला की दुपहिया समेत राजूरा वर्धा नदी पुलिया से नीचे गिरने से मौत
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
चार साल के बच्चे की बची जान ; रात भर मां की लाश से लिपटकर रोता बिलखता रहा मासूम आमचा विदर्भ - ब्युरो रिपोर्ट्स  बल्लारपुर (दि. १५ ऑक्टॉबर २०...

चार साल के बच्चे की बची जान ; रात भर मां की लाश से लिपटकर रोता बिलखता रहा मासूम
आमचा विदर्भ - ब्युरो रिपोर्ट्स 
बल्लारपुर (दि. १५ ऑक्टॉबर २०२३) -
       बुधवार की शाम सात बजे आदित्य प्लाजा बामनी में रहनेवाली एक महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ दुपहिया मोपेड से निकली थी. बामनी से राजूरा जाते समय दुपहिया से वर्धा नदी में पुलिया से नीचे गिरने से गर्भवती महिला की मौत हुई है. जबकि चार साल के बच्चे की जान बची गई है, बच्चा रात भर अपनी मां की लाश से लिपटकर रोता बिलखता रहा, आज सुबह पांच बजे परिजनों को पुलिया के नीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर नीचे जाने पर देखा कि एक महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ दिखी. चार वर्षीय बच्चे को मामूली चोट लगी थी बच्चे को लेकर बल्लारपुर के ग्रामीण अस्पताल मै इलाज करवाया गया, पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने महिला को दवाखाने में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया है बच्चे का इलाज शुरू है. मृतक महिला का नाम सुषमा पवन काकडे बताया जा रहा है. (Char Sal Ke Bachche Ki Bachi Jaan ; Wrapped with mother's dead body and cried all night long, innocent)

        मृत महिला के पति बैंक में कर्मचारी है, सुषमा बामनी में देवी के दर्शन करने आने की जानकारी सामने आई है, ऐसा क्या हुआ, कि बामनी से अपने घर वापिस नहीं आते हुए राजूरा की ओर जाने की क्या जरूरत पड़ी?, और यह हादसा पुलिया पर ही कैसे हुआ? कई सवालों का जवाब पुलिस द्वारा मामले कि गहराई से जांच के पश्चात ही सामने आने की संभावना व्यक्त की जा रही है. आगे की जांच बल्लारपुर पुलिस कर रही है. (ballarpur) (aamcha vidarbha)

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top