Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: नहीं रहे श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
आमचा विदर्भ - धनराजसिंह शेखावत द्वारा जयपुर (दि. १४ मार्च २०२३ ) -         श्री राजपूत करणी सेना के सेनापति, शीर्ष संस्थापक एवं राजपूत समाज ...
आमचा विदर्भ - धनराजसिंह शेखावत द्वारा
जयपुर (दि. १४ मार्च २०२३ ) -
        श्री राजपूत करणी सेना के सेनापति, शीर्ष संस्थापक एवं राजपूत समाज के कोहिनूर व भीष्म पितामह लोकेन्द्र सिंह कालवी का दुःखद निधन हो गया है। वे बहोत दिनों से अस्वस्थ थे। लगभग ८० वर्षीय लोकेन्द्र जी की चिकित्सा जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रही थी जहाँ देर रात लगभग साढ़े बारह बजे हृदयाघात से उनका देहान्त हो गया। 

        रानी पद्मिनी के ३७ वें पीढ़ी के वंशज होने का दावा करने वाले लोकेन्द्र सिंह के पिता स्व० कल्याण सिंह कालवी राजस्थान के राज्य सरकार और केन्द्र सरकार में मंत्री रहे हैं। वे स्व० प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के बहुत नजदीकी भी थे।  मेवाड़ के महाराणा उदय सिंह के पुत्र शक्ति सिंह के वंशजों की कई पीढियां मेवाड़ के पास ही (जो चितौड़गढ़ के पास है) रहने के बाद इसी वंश के अनुप सिंह को जोधपुर रियासत से नागौर जिले के कालवी गाँव की जागीर मिली थी जो भारत की स्वतंत्रता तक यथावत थी। कालवी गाँव की जागीर सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि और पशु पालन इस परिवार की आय का मुख्य साधन रहा है। 

        राजस्थान के पूर्व उर्जा मंत्री रहे स्व० लोकेन्द्र सिंह की राजपूती पोशाक धोती कुर्ता साफा और जूती में पूरे भारत में इनकी एक अलग छवि बनी रही। लंबी कद काठी के कालवी बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे। सती आंदोलन में सक्रिय रहे कालवी अक्सर कहते थे कि वो राजनेता बाद में हैं और राजपूत पहले। 

        कालवी ने जगतजननी करणी माता के नाम से सन 2006 में करणी सेना की नींव रखी।  जिसके बाद सन 2008 में करणी सेना के विरोध के कारण फिल्म जोधा अकबर राजस्थान में रिलीज नहीं हो सकी। यहीं नहीं करणी सेना ने 2009 में सलमान खान की फिल्म वीर का भी विरोध किया था।  यहां तक कि करणी सेना ने टीवी पर प्रसारित होने वाले ऐतिहासिक टीवी सीरियल्स का भी विरोध किया था। 

        2008 में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आई थी। करणी सेना ने देशभर में इस फिल्म का विरोध किया था। जगह जगह पोस्टर फाड़े गए थे। तब कालवी ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को 'नालायक' तक कह दिया था। कालवी राजपूत समाज के बड़े नेता थे। उनके राजस्थान ही नहीं देशभर में बड़ी संख्या में समर्थक हैं। यही कारण है कि उनकी सभा में अच्छी खासी भीड़ उन्हें सुनने के लिए पहुंचती थी। 

        देश भर के राजपूत संगठन राजपूतों के सिरमौर लोकेन्द्र सिंह कालवी जैसे यशस्वी व्यक्तित्व के निधन से आहत, मर्माहत एवं शोकाहत है तथा उनके आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर एवं माता करणी से प्रार्थना करता है और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। 

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top