Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: मैं एक साधारण बौद्ध भिक्षु, दुनिया भर में प्रेम और करुणा फैलाने के लिए प्रतिबद्ध : दलाई लामा
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
मैं एक साधारण बौद्ध भिक्षु, दुनिया भर में प्रेम और करुणा फैलाने के लिए प्रतिबद्ध : दलाई लामा आमचा विदर्भ - न्यूज नेटवर्क धर्मशाला - तिब्बती ...
मैं एक साधारण बौद्ध भिक्षु, दुनिया भर में प्रेम और करुणा फैलाने के लिए प्रतिबद्ध : दलाई लामा
आमचा विदर्भ - न्यूज नेटवर्क
धर्मशाला -
तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने कहा कि मैं एक साधारण बौद्ध भिक्षु हूं जो दुनिया भर में प्रेम और करुणा फैलाने की खोज में बुद्ध धर्म का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस जन्म में, मैं तिब्बत के अमदो प्रांत के एक छोटे से गांव में एक तिब्बती के रूप में पैदा हुआ था। मैं ऐसे स्थान पर पुनर्जन्म लेना चुनूंगा जहां मेरी सेवा की अधिक आवश्यकता हो।
दलाई लामा शनिवार को ताईवान में उनके अनुयायियों द्वारा मनाए गए उनके 87वें जन्मदिन के उत्सव में मौजूद लोगों को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। दलाई लामा ने कहा कि इस बारे में कोई संदेह नहीं है। मुझे पूरा यकीन है कि मैं तिब्बती लोगों की सेवा करने और आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के लिए कम से कम 20-30 साल और जीवित रहूंगा। मेरे आध्यात्मिक मित्र के रूप में, मैं आपसे कर्म में करुणा का अभ्यास करने के लिए कहता हूं। दलाई लामा ने कहा और दृढ़ता से जोड़ा कि इस जीवन में उनके और उनके आध्यात्मिक मित्रों के बीच साझा आध्यात्मिक बंधन आने वाले कई जन्मों में बना रहेगा।
धर्मगुरू ने इस मौके पर अपने आध्यात्मिक मित्र स्व. डेसमेंड टुटू को याद करते हुए कहा कि ‘फाइंडिंग हैप्पीनेस’ पुस्तक पर उनके दिवंगत आध्यात्मिक मित्र डेसमंड टूटू के साथ मिलकर बनाई गई एक फिल्म परियोजना है जिसका उद्देश्य धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देना है और धार्मिक व्यक्ति धार्मिक सद्भाव बनाने में क्या योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक परंपराएं स्पष्ट रूप से एक ही संदेश देती हैं, हालांकि उनके दृष्टिकोण भिन्न हैं। उन्होंने स्वर्गीय आर्कबिशप के प्रति अपने गहरे सम्मान को व्यक्त करते हुए यह बात कही।
परम पावन ने ताइवान के अनुयायियों को उनके सम्मान में समारोह की मेजबानी करने के लिए उनको धन्यवाद दिया।

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top