Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author We publish the news of Vidarbha level prominently on our website. If you are interested in doing digital journalism then you can join us. We also work for our advertisers to reach their advertisements to thousands of readers every day. any suggestion please message this mobile number 9975977378 email - samarthbharat3@gmail.com
Title: वेकोलि क्षेत्र में २८ और २९ मार्च को हड़ताल
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
वेकोलि क्षेत्र में २८ और २९ मार्च को हड़ताल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका प्रतिदिन चल रही गेट मीटिंग हड़ताल को इंटक, आयटक, एचएमएस एंव सीटू का...

  • वेकोलि क्षेत्र में २८ और २९ मार्च को हड़ताल
  • उत्पादन प्रभावित होने की आशंका
  • प्रतिदिन चल रही गेट मीटिंग
  • हड़ताल को इंटक, आयटक, एचएमएस एंव सीटू का समर्थन
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा -
शहीद दिवस पर वेकोलि संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा शहीदों को नमन कर वेकोलि क्षेत्र में 28 व 29 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया है. गैरतलब है की, किसान मोर्चा और अखिल भारतीय केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आयुक्त आवाहन पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इसकी तैयारी के लिए २५ मार्च से २७ मार्च तक प्रतिदिन वेकोलि क्षेत्र में गेट मीटिंग ली जा रही है. दि. २८ और २९ मार्च को कोयला श्रमिकों से केंद्र सरकार की मजदुर विरोधी, सार्वजनिक उद्योग विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में सम्मिलित होकर सफल बनाने है आवाहन किया गया है. हडताल में बारह मांगे रखी गई है. बहरहाल इस हड़ताल में बीएमएस शामिल नहीं है. उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. 
हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन बल्लारपुर क्षेत्र में इंटक नेता आर. शंकरदास, विश्वास सालवे, सुधीर अमराज, आयटक के पी.बी. पाटील, एचएमएस के अशोक चिवंडे, गणेश नाते, रंगराव कुलसंगे, सीटू के जावेद, गणपत कुडे, दिलीप कनकुलवार एंव चारों श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने किया है. 

यह है प्रमुख मांगे -
  1. मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड रद्द करो.
  2. किसी भी रूप में निजिकरण बंद करो. मोनेटाईजेशन पाईपलाईन पालीसी (NMP) समाप्त करो. 
  3. बिजली संशोधन विधेयक को निरस्त करो. संयुक्त किसान मोर्चा की शेष छःसुत्री मांगे स्वीकार करो. 
  4. आयकर भुगतान के दायरे से बाहर वाले परिवारों को प्रतिमाह 7500 रू.की आय और खाद्य सहायता दो. 
  5. मनरेगा के लिए आवंटन में वृध्दी करो और शहरी क्षेत्रों में रोजगार ग्यारंटी योजना का विस्तार करो.
  6. सभी इन्फार्मल सेक्टर के कामगारों के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा लागू करो.
  7. आंगनवाडी, आशा, मध्याहन भोजन और अन्य योजना कामगारों के लिए न्युनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करो.
  8. महामारी के दौरान लोगों की रक्षा करने वाले फ्रन्टलाईन कामगारों के लिए उचित सुरक्षा, बिमा सुरक्षा लागू करो.
  9. राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जिवीत करने, सुधारने हेतू टॅक्स आदि के माध्यम से पुंजीपतीयों, बडे अमीरों और कार्पोरेटर्स पर टॅक्स लगाकर कृषि शिक्षा, स्वास्थ एवं अन्य महत्वपुर्ण सार्वजनिक उपयोगिता की योजनाओं में सार्वजनिक निवेष में वृध्दी करो.
  10. पेट्रोलियम उत्पादो पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करो और मुल्य वृध्दी को रोकने के ठोस उपाय करो.
  11. केन्द्रीय कर्मीयों की नई पेंशन योजना (NPS) रद्द करो पुरानी योजना फिर से लागू करो.
  12. रक्षा सेवा अधिनियम समाप्त करो. 
  13. जे.बी.सी.सी.आय.xith समझौता जल्द पूर्ण करो.
  14. CIL की 160 चालू खदानों को NMP के अंतर्गत निजी हाथो में देने की निती पर रोक लगाओ.
  15. CIL के द्वारा पेंशन मद मे फन्डींग करो तथा पेंशन भुगतान में वृध्दी की करो.
  16. कोल-वेज समझौता के अनुसार 9:4:0 के तहत चिकित्सा परिक्षण प्रक्रिया शुरू की करो. 1.1.76 का अमलीकरण करो.
  17. पोस्ट रिटायर्ड मेडीकल स्कीम के तहत चिकित्सा खर्च भुगतान की सीमा हटाई जाए तथा स्मार्ट कार्ड जल्द जारी किए जाए.
  18. भेदभाव समाप्त करते हुए सेवा निवृत्त कोयला कामगारों को अधिकारीयों के समान 1/1/2017 से 20 लाख रू. ग्रेज्यूटी लागू करो.
  19. कोयला उद्योग में कार्यरत ठेका मजदूरों को नियमित कामगारों की तरह समान कार्य के समान वेतन और अन्य सुविधाएँ दी जाए.
  20. भुमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के आधार पर कोयला उद्योग में विस्थापितों को नौकरी दी जाए.

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top