Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: दमरे - महाराष्ट्र के लोहगढ़ - वाशिम के बीच 45 किलोमीटर मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य आरंभ
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
दमरे - महाराष्ट्र के लोहगढ़ - वाशिम के बीच 45 किलोमीटर  मार्ग  का विद्युतीकरण का कार्य आरंभ अकोला – पूर्णा रेल लाइन विद्युतीकरण परियोजना आमच...
  • दमरे - महाराष्ट्र के लोहगढ़ - वाशिम के बीच 45 किलोमीटर मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य आरंभ
  • अकोला – पूर्णा रेल लाइन विद्युतीकरण परियोजना
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
अकोला -
रेलवे द्वारा "मिशन विद्युतीकरण" पर प्रमुख जोर देते हुए, दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में महाराष्ट्र राज्य में रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण के कार्य सभी सेक्शनों में तेज गति से प्रगति कर रहे हैं. इसके हिस्से के रूप में, अकोला-पूर्ण विद्युतीकरण परियोजना में लोहगढ़-वाशिम के बीच 45.30 मार्ग किलोमीटर तक का विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है. इसके साथ, अकोला-वाशिम के बीच 80 किलोमीटर का निरंतर हिस्सा विद्युतीकृत हो गया है, जिससे रेल लाइनों की निर्बाध कनेक्टिविटी प्राप्त हुई है.
वर्ष 2017-18 में 277 करोड़ रुपये की प्राक्कलित लागत से अकोला-पूर्णा सेक्शन में 209 किलोमीटर तक के विद्युतीकरण को मंजूरी दी गई. इसके हिस्से के रूप में, अकोला-लोहगड के बीच 34.5 मार्ग किलोमीटर तक का विद्युतीकरण कार्य मार्च 2021 में पूरा कर लिया गया. लोहगड-वाशिम के बीच 45.3 किलोमीटर के विद्युतीकरण से सेक्शन का निरंतर 80 किलोमीटर भाग विद्युतीकृत हो गया है. शेष सेक्शनों अर्थात वाशिम-हिंगोली डेक्कन-पूर्णा में 129 किलोमीटर तक का विद्युतीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है.
इन रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण से महाराष्ट्र राज्य में रेल संरचना को काफी मजबूती मिलेगी और मार्ग में रुकौनियों को कम करने के साथ-साथ माल और यात्री यातायात की निर्बाध आवाजाही होगी. इन सेक्शनों में रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण से रेलवे को ईंधन खर्च कम करते हुए अत्यधिक लाभ होगा. यह पर्यावरण हितैषी होने के कारण कार्बन फुट प्रिंट के उत्सर्जन को भी कम करता है.
संजीव किशोर, महाप्रबंधक, दमरे ने दक्षिण मध्य रेलवे मुख्यालय और नांदेड़ मंडल के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय के भीतर विद्युतीकरण कार्य पूरा करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि इन सेक्शनों में रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न स्टेशनों के लिए रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा. उन्होंने पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शेष सेक्शनों में कार्यों को पूरा करने के लिए उसी गति से कार्य को जारी रखने के भी निर्देश दिए.

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top