Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: स्थानीय बेरोजगारों का रोजगार के लिए धरना प्रदर्शन
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
स्थानीय बेरोजगारों का रोजगार के लिए धरना प्रदर्शन पोवनी ओपनकास्ट माईन में कार्यरत निजी कंपनिया नहीं दे रही स्थानिकों को रोजगार भारतीय कोयला ...
स्थानीय बेरोजगारों का रोजगार के लिए धरना प्रदर्शन
पोवनी ओपनकास्ट माईन में कार्यरत निजी कंपनिया नहीं दे रही स्थानिकों को रोजगार
भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ वर्धा व्हॅली के नेतृत्व में हुवा आंदोलन
आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा
राजुरा (दि. 28 जनवरी 2025) -
        बल्लारपुर क्षेत्र की पोवनी ओपनकास्ट माईन में कार्यरत बुद्धा कंपनी (HOE) द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार न दिए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह आंदोलन भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा व्हॅली की अगुवाई में हुआ, जिसमें सैकड़ों स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। धरना स्थल पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देकर रोजगार के अवसर नहीं दिए जा रहे हैं, जबकि निजी कंपनियां बाहर के कामगारों को प्राथमिकता दे रही हैं। इस दौरान कामगार नेताओं ने अपने भाषणों में बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर दिए जाने चाहिए और सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दे। कामगार नेताओं ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे और कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। धरने का उद्देश्य न केवल स्थानीय बेरोजगारी की समस्या को उजागर करना था, बल्कि कंपनियों और सरकार पर यह दबाव बनाना भी था कि वे स्थानीय समुदायों के कल्याण को प्राथमिकता दें।

        इस दौरान धरना प्रदर्शन में भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ वर्धा व्हॅली के कोल इंडिया हायपावर कमेटी मेंबर दिलीप सातपुते, वेकोलि वेलफेयर बोर्ड मेंबर जोगेन्दर यादव, महामंत्री अनिल निब्रड, उपाध्यक्ष भंडारीजी, मंत्री कोपुला श्रीनिवास, प्रवीण रोगे, देविदास थिपे, उपक्षेत्र के सचिव युनिट के अध्यक्ष तथा सैकड़ो की संख्या में मजदुर संघ कार्यकर्ता, कंपनी कामगार और स्थानीय लोगो की उपस्थीती रही। आंदोलन उपरांत प्रबंधन, ठेका कंपनी और यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। मुद्दों के अमलीकरण के लिए प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय माँगा है।  तब तक के लिए आंदोलन को विराम दिया गया है। 

#bhartiyakoylakhadanmajdursangha #ballarpurarea #wcl #pouniopencastmine #budhhacompany #Localunemployed #rojgar #aamchavidarbha #vidarbha #maharashtra #chandrapur #rajura #sasti

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top