Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author
Title: 20 वर्ष राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्ष रही रंभादेवी गोठी एंव कार्यकारिणी का सत्कार
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
राजस्थानी महिला मंडल वर्तमान कार्यकरिणी ने किया संस्थापक कार्यकारिणी का सन्मान आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा  राजुरा (दि. 13 अप्रैल 2024) -      ...

राजस्थानी महिला मंडल वर्तमान कार्यकरिणी ने किया संस्थापक कार्यकारिणी का सन्मान
आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा 
राजुरा (दि. 13 अप्रैल 2024) -
       राजस्थानी महिला मंडल द्वारा मंडल के 25 वर्ष पर पदार्पण होने पर वर्तमान कार्यकारिणी ने स्थानीय श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थानी महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्षा रंभादेवी गोठी, कार्यकारिणी पदाधिकारी एंव सदस्य शांतादेवी झंवर, गीतादेवी सारडा, प्रमिला शर्मा, पद्‌मा शर्मा, लता चांडक का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि जमुनादेवी अट्टल, सरजूबाई नावंधर, राजूबाई तिवारी, श्रीकांतादेवी सारडा, चंदा झाम्बट, अनुसूया बजाज, चंदा चांडक, मालतीताई देशकर, प्रतिभा धोटे, जयश्री देशपांडे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे, उनका भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।  

        राजस्थानी महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्षा रंभादेवी गोठी एंव उनकी कार्यकारिणी के 20 वर्षीय कार्यकाल में प्रतिवर्ष स्थानीय बस स्टैंड पर शीतल जल का प्याऊ, सामूहिक विवाह समारोह में सभी नववधुओं को मायके की साडी, गौरक्षण संस्थाओं को समय-समय पर आर्थिक सहायता, सामाजिक उपक्रमों में सहायता आदि के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान से उनके साथी सदस्यों ने उनकी साझेदारी, प्रेरणा, और सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सम्मान उनके लंबे सेवाकाल, उनकी समर्पणशीलता, कौशल, सामाजिक योगदान और समाज में महिलाओं के उत्थान के प्रति उनके समर्पण को प्रकट करता है।

        कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत तथा स्वागत नृत्य से की गई की गई। तत्पश्चात् सभी अतिथियों का स्वागत और सत्कार मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किया गया। वर्तमान मंडल अध्यक्ष रचना नावंधर ने मंडल के 25 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संस्थापक अध्यक्षा रंभादेवी गोठी के जीवन और मंडल की स्थापना पर नाटिका प्रस्तुत की गई। अतिथियों ने भी अपने अनुभव और मार्गदर्शन साझा किये। इस अवसरपर प्रतियोगिताओ के पुरस्कार भी वितरित किये गए। संचालन प्रीति शर्मा तथा आभार सरिता झंवर ने किया। (aamcha vidarbha) (vidarbha) (maharashtra) (rajasthani mahila mandal)

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top