Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author We publish the news of Vidarbha level prominently on our website. If you are interested in doing digital journalism then you can join us. We also work for our advertisers to reach their advertisements to thousands of readers every day. any suggestion please message this mobile number 9975977378 email - samarthbharat3@gmail.com
Title: हिंदी ब्राह्मण समाज संस्था महिला प्रकोष्ठ द्वारा मनाया गया महिला दिन
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सन्मानित आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा चंद्रपुर (दि. 11 मार्...

वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सन्मानित
आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा
चंद्रपुर (दि. 11 मार्च 2024 ) -
         हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर की महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ में मनाया गया. इस आयोजन में अपने सामाजिक कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सन्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण-पत्र प्रदान करके सन्मानित किया गया. 

        सत्कार मुर्ती में नृत्यधारा की संचालिका कथ्थक विशारद सौ पुनम झा, शिक्षा के क्षेत्र में 31 वर्ष से कार्यरत बल्लारशाह के शिक्षण संस्था की संचालिका सौ सुरेखा पाण्डेय, राजुरा से सामाजिक कार्यकर्ता सौ सुषमा शुक्ला तथा चंद्रपुर से इंजिनियारिंग शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन करते हुए वर्तमान में  एसोसिएट डीन, यु आई ई टी, गुरु नानक युनिवर्सिटी, हैदराबाद में कार्यरत डॉ गीता त्रिपाठी को सन्मानित किया गया. सभी ने अपने मौलिक विचार समाज बंधुओ के सामने रखे तथा सफलता का श्रेय परिवार तथा समाज को दिया. 

        कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रपुर की दंत चिकित्सक डॉ मिनाक्षी मिश्रा ने की. अपने अध्यक्षिय भाषण में कहा कि ब्राह्मण महिलाएँ घर के साथ साथ व्यवसाय और सामाजिक कार्य में भी आगे आ रही हैं, महिला हर क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज करा रही है,  वह सब कुछ करने में सक्षम है.

        मंच पर हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशिय संस्था चंद्रपुर के संस्थापक अध्यक्ष विनोद जी तिवारी, समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक पंडित मथुरा प्रसाद पांडेय, घुग्घुस से पं जगदीश तिवारी तथा गायत्री परिवार के प्रमुख एवं हिंदी ब्राम्हण समाज के उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र शुक्ला विशेष अतिथी के रूप में उपस्थित रहे. 

        कार्यक्रम का संचालन आशीष झा ने किया, प्रस्ताविक सौ. सुमन त्रिपाठी ने किया आभार प्रदर्शन सौ. रीता पांडे ने किया. सफलतार्थ महानगर संयोजक पं. उमाशंकर पांडे, महानगर उपाध्यक्ष पं. दुर्गेश चौबे, महानगर सचिव पं.रूपेश पांडे ने विशेष प्रयास किये. इस आयोजन में प्रमुख रूप से पं. आलोक त्रिपाठी ग्रामीण जिल्हाध्यक्ष, पं.जयप्रकाश द्विवेदी उपाध्यक्ष, पं. कृपाशंकर उपाध्याय,पं. सुभाष त्रिपाठी ,पं. अशोक मिश्रा,पं. अनंत तिवारी,पं. धीरेन्द्र मिश्रा,पं. सुनीत मिश्रा, पं. सुरेंद्र तिवारी, पं.शशी भूषण पांडे,पं. मनीष पांडे, पं.अशोक शर्मा, पं.सुशील  मिश्रा, पं. शितलप्रसाद मिश्रा,पं.अभिलाष दुबे व महिला, सौ. ममता पांडे, सौ. सरोज दुबे, सौ. उर्मिला पाठक, सौ.दयादेवी द्विवेदी, सौ. आरती तिवारी, सौ. पद्मलता पांडेय, सौ. गायत्री तिवारी, सौ.श्वेता तिवारी, सौ.सपना दुबे, रिद्धी उपाध्याय की उपस्थिति रही. इस आयोजन मे बडी संख्या मे महिला व संघटन पदाधिकारियों ने प्रयास किये. (aamcha vidarbha) (chandrapur) 

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top