Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author We publish the news of Vidarbha level prominently on our website. If you are interested in doing digital journalism then you can join us. We also work for our advertisers to reach their advertisements to thousands of readers every day. any suggestion please message this mobile number 9975977378 email - samarthbharat3@gmail.com
Title: राजस्थानी महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
आमचा विदर्भ - (संवाददाता) राजुरा (दि. २६ मार्च २०२३) -         स्थानीय राजस्थानी महिला मंडल (Rajasthani Mahila Mandal) द्वारा धूमधाम से गणगौ...
आमचा विदर्भ - (संवाददाता)
राजुरा (दि. २६ मार्च २०२३) -
        स्थानीय राजस्थानी महिला मंडल (Rajasthani Mahila Mandal) द्वारा धूमधाम से गणगौर उत्सव मनाया गया। राजस्थान प्रांत के सभी समाज में गणगौर पर्व का खास महत्व है। यह त्यौहार 16 दिन तक चलता है। इस त्यौहार में कन्याएं, महिलाएं मिट्टी के बर्तन में माटी भरकर गेहूं के बीज बोकर उसे 16 दिन तक पानी देती हैं। उनकी पूजा करती हैं और 16 दिन का उपवास कर इस त्यौहार को पूरा करती हैं। (Rajura) (gangaur festival)

        इस त्यौहार को और खास बनाने के लिए राजस्थान महिला मंडल की और से स्थानीय संकटमोचन हनुमान मंदिर में गणगौर उत्सव का आयोजन  किया गया था। कार्यक्रम की सुरुवात में शुरुआत ईसरजी और गणगौर के आगमन पर गाजे-बाजे से मंगल गीतों, फूलों का वर्षाव कर स्वागत किया गया। इस दौरान सौ. शांतादेवी झंवर, पार्वतादेवी सारडा, कांतादेवी सारडा, प्रमीलादेवी शर्मा, पद्मा शर्मा आदि राजस्थानी समाज की वरिष्ठ महिलाएं प्रमुखतासे उपस्थित थी। राजस्थानी महिलाओं, कन्याओंने राजस्थानी पहनावे में गणगौर के गानों पर कला सूंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को और रोचक करने के लिए नाटिका, खेल आदि का भी आयोजन किया गया था। गणगौर उत्सव में राजुरा के आलावा गडचांदुर, नांदा फाटा, विरूर स्टेशन से आई राजस्थानी समाज की महिलाओंने भी सहभाग लिया। इस उत्सव को सफल बनाने के लिए राजस्थानी महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तथा राजस्थानी समाज की महिलाओंने प्रयास किये। 

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top