Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author We publish the news of Vidarbha level prominently on our website. If you are interested in doing digital journalism then you can join us. We also work for our advertisers to reach their advertisements to thousands of readers every day. any suggestion please message this mobile number 9975977378 email - samarthbharat3@gmail.com
Title: महिलाओं को धुंए मुक्त आधुनिक चूल्हों का वितरण
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
एच.एन. (राजेश) अरोरा - आमचा विदर्भ प्रतिनिधी बल्लारपूर (दि. २६ मार्च २०२३) -         पर्यावरण का संरक्षण एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा...
एच.एन. (राजेश) अरोरा - आमचा विदर्भ प्रतिनिधी
बल्लारपूर (दि. २६ मार्च २०२३) -
        पर्यावरण का संरक्षण एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र शेतकरी शेतमजूर विकास संस्था एवं पूर्व नप शिक्षण सभापति सारिका कनकम (Sarika Kanakam) के संयुक्त प्रयास से स्थानीय आर्य भवन में महिलाओं को धुंए मुक्त आधुनिक चूल्हों का वितरण किया गया. (Ballarpur) (Distribution of smoke free modern stoves to women)

        इस दौरान वन विकास महामण्डल के पूर्व अध्यक्ष चंदनसिंह चंदेल, पूर्व नगराध्यक्ष हरीश शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष काशिनाथ सिंह, भाजपा शहर सचिव सतीश कनकम (Satish Kanakam), सौ. सपना रेवेल्ली एंव सौ. संगीत गोलेवार प्रमुखता से उपस्थित थे. उपस्थित अतिथियो द्वारा तथागत भगवान गौतम बुद्ध, महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था द्वारा यह योजना केवल अनुसूचित जाती के गरीब-जरूरतमंद नागरिकों के लिए चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ मिले इसके लिए अभीतक ५०० से अधिक लोगो ने निवेदन दिए है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसरपर सौ. काजल रंगारी, सौ. श्रवांती इसमपेल्ली, सौ. कविता दासरवार, सौ. सविता पेरका, सौ. रजनी रंगारी, सौ. श्रुजना दासरफ, सौ. स्वपना येडाला, सौ. ज्योति नुकल, सौ. जोस्तना नरवड़े, सौ. संध्या पेरका, सौ. रोशनी शिंदे, रवि सत्तू, सतीश राजेश , तिरुपति सत्तू, गट्टेश चैनगरपु, अतुल केशकर आदि सैंकड़ो नागरिकों इस दौरान उपस्थित थे. 

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top