Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author
Title: भावेश चव्हाण बने जेसीआई बल्लारपुर वुड सिटी 33 के अध्याय अध्यक्ष
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
एच.एन. (राजेश) अरोरा - आमचा विदर्भ प्रतिनिधी बल्लारपुर -         जेसीआई बल्लारपुर वुड सिटी वर्ष 2023 का पदग्रहण समारोह मरखंडेय हॉल मे संपन्न...
एच.एन. (राजेश) अरोरा - आमचा विदर्भ प्रतिनिधी
बल्लारपुर -
        जेसीआई बल्लारपुर वुड सिटी वर्ष 2023 का पदग्रहण समारोह मरखंडेय हॉल मे संपन्न हुवा. वर्ष 2022 की अध्यक्ष जेसी वीना दोतपेल्ली ने गत वर्ष किये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया. आयपीपी जेसी सुनील जैन ने नये अध्यक्ष कि घोषणा कि और अध्यक्षा जेसी वीना दोतपेल्ली द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष जेसी भावेश चव्हान को शपथ दिलाई और कॉलर पिन ग्यावेल देकर पदभार सौंपा. 

        नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी भावेश चव्हाण ने अपने नयी टीम चेयर पर्सन उर्वशी चव्हाण, जेसी श्रीनिवास बुग्गावार, जेसी विकास राजुरकर, जेसी गोपाल खंडेलवाल, जेसी देवीदास कामपेल्ली, जेसी गीता ओहरी, जेसी विशाल भाटिया, जेसी विनोद काबरा,जेसी गुलशन ओहरी, जेसी प्रवीण पोपली जेसी राजू मुन्दड़ा, जेसी आशीष चावड़ा को शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे एम एम एंटोनी प्राचार्य माउंट फ़ोर्ट स्कूल, की नोट स्पीकर जेसी अनूप गांधी, पूर्व आँचल अध्यक्ष व झोन प्रेजिडेंट जेसी जीतेन्द्र बोरा झोन वाइस प्रेजिडेंट जेसी महेन्द्र जोशी द्वारा अपने विचार रखे गये. 

        प्रकाश दोथपेल्ली द्वारा सम्मानित होने वाले व्यक्तियों का विवरण दिया गया और आल इंडिया वेट लिफ्टिंन विशाखापटनम मे आयोजित बल्लारपुर के तीन गोल्ड मैडल हासिल किये हुवे अहमद राजा इस्माइल ढाकवाला और कु. नीता जगतपाल वर्मा दो गोल्ड और एक सिल्वर जीता इन दोनों को सम्मानित किया गया. इस दौरान पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, रविन्द्र फूलझले, दिलीप शाह अनूप कुटेमाटे, प्रदीप भास्करवार, विनोद कोपरकर, संजय पोद्दार, राजेंद्र शर्मा, सोमेश खंडेलवाल, राकेश वखारिया, राजेश गिड़वानी, तेजीन्दर सिंग दारी, प्रकाश दोतपेल्ली, प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुलशन ओहरि एंव  सभी सदस्य, पत्रकार गण उपस्थित थे. आभार सचिव जेसी देवीदास कामपेल्ली ने किया.

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top