Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: वेकोलि क्षेत्रों में जारी है मशाल रैली एंव जाहिर सभा
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
वेकोलि क्षेत्रों में जारी है मशाल रैली एंव जाहिर सभा चंद्रपुर क्षेत्र के हिन्दुस्तान लालपेठ उपक्षेत्र में मशाल रैली का ग्यारहवा दिन अखिल भार...

  • वेकोलि क्षेत्रों में जारी है मशाल रैली एंव जाहिर सभा
  • चंद्रपुर क्षेत्र के हिन्दुस्तान लालपेठ उपक्षेत्र में मशाल रैली का ग्यारहवा दिन
  • अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ महामंत्री सुधीर घुरडे ने आंदोलन को सफल बनाने किया कामगारों को प्रोत्साहित 
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा -
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा व्हॅली चंद्रपुर बल्लारपुर के अंतर्गत चंद्रपुर क्षेत्र के हिन्दुस्तान लालपेठ उपक्षेत्र के अंतर्गत "नांदगांव कॉलोनी" में आंदोलन के द्वितीय चरण में जनजागरण द्वारा लगातार ग्यारहवे दिन "मशाल रैली" का आयोजन किया गया.
"मशाल रैली" के समापन होने के बाद नांदगांव कॉलोनी में "जाहिर सभा" का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सह NCWA-11 के JBCCI के सदस्य सुधीर घुरडे की उपस्थिति रही. अध्यक्षता वर्धा व्हॅली अध्यक्ष नामदेव देशमुख ने की. प्रस्ताविक वर्धा व्हॅली महामंत्री जोगेन्दर यादव, संचालन वर्धा व्हॅली मंत्री गोपीकृष्णा ने किया. मंचपर दिलीप सातपुते, वर्धा व्हॅली कार्याध्यक्ष बादल गर्गेलवार, नांदगांव के उपसरपंच मल्लेश उपस्थित थे. सभा में भारतीय मजदूर संघ की कार्य पद्धति से प्रभावित होकर माना इंक्लाइन में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन सुभाष आदमने ने बीएमएस संगठन में प्रवेश किया. मंचपर उपस्थित सभी अतिथियों ने उनका स्वागत किया. 
इस दौरान सुधीर घुरडे ने भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा वेली में चल रहे चरणबद्ध आंदोलन की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओ के द्वारा किये जा रहे परिश्रम की प्रशंशा कर आंदोलन को और तीव्र करने का आवाहन किया. सुधीर घुरडे ने 
  • कोल इंडिया की वर्तमान स्थिति, एन.सी.डब्ल्यू.ए.11 (वेतन समझौता) के बारे में जानकारी दी.
  • ठेकेदारी मजदूरो के वेतन, भत्ते, बोनस, सामाजिक सुरक्षा पीएफ.ग्रॅज्यूइटी,पेंशन की जानकारी दी. 
  • कामगारों की जायज लम्बित समस्याओ तथा भविष्य में संगठन की भुमिका पर विस्तार रूप से बताया
  •  सीएमपीएफ के संबंध में संपूर्ण जानकारी और 24 मार्च सीएमपीएफ ऑफिस में पर धरना कार्यक्रम की जानकारी दी गई. 
  • 8 मार्च को दिल्ली में कोयला मंत्री एवं श्रममंत्री से हुई मुलाकात एवं चर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी दी. 
जोगेन्दर यादव द्वारा ने आंदोलन की पूरी जानकारी दी और संगठन की रीति नीति कार्यपद्धती और आंदोलन के आने वाले सभी चरणबद्ध आंदोलन को सफल करने के लिए आंदोलन को और तीव्र करने के लिए आह्वान कर आंदोलन को सफल बनाने के लिए सब को प्रोत्साहित किया. नामदेव देशमुख ने भी सभा को संबोधित किया. सभा और मशाल रैली में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, कामगारों, कॉलनी वासियों का बीएमएस हिन्दुस्तान लालपेठ उपक्षेत्र के सचिव विश्वानंद पाल ने आभार व्यक्त किया. 

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top