Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: वेकोलि गैस रिसाव मामला ; दो ठेका कामगारों समेत एक वेकोलि कर्मी की मौत
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
वेकोलि गैस रिसाव मामला ; दो ठेका कामगारों समेत एक वेकोलि कर्मी की मौत धोपताला टाउनशिप में नाली से गैस रिसाव से हुवा था हादसा वेकोलि सभी मृतक...

  • वेकोलि गैस रिसाव मामला ; दो ठेका कामगारों समेत एक वेकोलि कर्मी की मौत
  • धोपताला टाउनशिप में नाली से गैस रिसाव से हुवा था हादसा
  • वेकोलि सभी मृतकों के परिजनों को ५० लाख का मुवावजा दें - बबन उरकुडे
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा -
वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती-धोपताला टाउनशिप में आज सुबह ९ बजे के करीब ८-१० फुट गहरी नाली की सफाई करने नाली में उतरे ठेका कर्मी और वेकोलि कर्मी गैस रिसाव से दम घुटने से बेहोश होने से उन्हें वेकोलि के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सभी घायलों को उपचारार्थ चंद्रपुर भेजा गया था. मिली जानकारी के अनुसार वहां ठेका कर्मी राजी खंजारकर रा. इंदिरा नगर राजुरा तथा राजू मल्लय्या जंजीरला रा. बल्लारपुर की मौत हो गई. तथा वेकोलि कर्मी सुशिल दिवाकर कोरडे रा. गोवरी कॉलनी की हालत चिंताजनक रहने से उन्हें नागपुर भेजा गया था जहां उनकी भी मौत हो गई तथा अन्य पीडितों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. 
बता दें वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती-धोपताला टाउनशिप में आज (दि. २२ मार्च) सुबह ९ बजे के करीब ८-१० फुट गहरी नाली की सफाई करने नाली के चेंबर से ठेका कर्मी उतरे थे. काफी देर बाद भी ऊपर नहीं आने से तथा आवाज देनेपर भी किसी तरह प्रतिक्रिया नहीं देने पर एक वेकोलि कर्मी नाली में उतरा उसके भी ऊपर नहीं आने से तथा आवाज की कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर ऊपर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई थी. शोरशराबा होने से घटनास्थलपर लोगों का जमावडा लगना शुरू हो गया. आखिरकार जेसीबी की सहायता से नाली के ऊपर का स्लैप हटाते ही नाली में दो-तीन मजदुर बेहोश तथा एक कर्मी हांफते हुए नजर आया. सभी को एम्बुलेंस की सहायता से वेकोलि क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन सभी की हालात चिंताजनक रहने से उन्हें चंद्रपुर भेजा गया था. वहां दो ठेका कामगार राजी खंजारकर व राजू मल्लय्या जंजीरला की तथा वेकोलि कर्मी सुशील कोरडे जिनको नागपुर रेफेर किया गया था उनकी भी मौत हो गई. बता दें वेकोलि कर्मी सुशील कोरडे ठेका कर्मियों को बचाने के लिए नाली के चेंबर में उतरे थे. 

सभी मृतकों के परिजनों को ५० लाख का मुवावजा दें - बबन उरकुडे
वहीँ शिवसेना के तालुका समन्वयक बबन उरकुडे ने वेकोलि प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए सभी मृतकों के परिजनों को ५० लाख का मुवावजा देने की मांग की है. बबन उरकुडे बतलाया की तीन-चार माह पूर्व साखरी माईन के पम्प हाउस में इसी तरह एक ठेका कर्मी की मौत हो गई थी. गांववासियों तथा बबन उरकुडे के आक्रामक रुख से वेकोलि की और से उस मृतक के परिजनों को ३३ लाख ५० हजार का मुआवजा दिया गया था. इसी तर्ज पर सभी मृतकों के परिजनों को ५० लाख का मुवावजा देने की मांग रखी गई है, अन्यथा बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी.

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top