एच.एन. (राजेश) अरोरा - आमचा विदर्भ प्रतिनिधी
बल्लारपूर -
बालासाहब ठाकरे शिवसेना वैद्यकीय सेवा, शिवसेना बल्लारपुर तथा बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष वार्ड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें ईसीजी, शुगर, बीपी, ह्रदयरोग, बालरोग, मोतियाबिंदु, नेत्र जाँच की गई. साथ ही जरुरतमंदो को चश्मा तथा औषधी वितरण किया गया.
इस अवसर शिवसेना जिलाप्रमुख संदीप गिऱ्हे, उप जिलाप्रमुख सिक्की यादव, युवासेना प्रमुख निलेश बेलखेडे, तालुका प्रमुख प्रकाश पाठक, शहर प्रमुख बाबा शाहू, शहर समन्वयक अधि. प्रणय काकडे, प्रभाकर मुरकुटे, शेख युसूफ, गोरव नाडमवार, महिला आघाडी की कल्पना गोरघाटे, सुवर्णा मुरकुटे, मीनाक्षी गलघट व वैद्यकीय अधिकारी डॉ. संतोष देशमुख, डॉ. अनुराग ढोकने, डॉ. नयन भागवतकर, डॉ. भुषन देवघडे उपस्थित थे. शिबीर का आयोजन डॉ. श्रीकांत शिंदे संस्था व युवासेना तालुका प्रमुख नीरज यादव की अगुवाई मे किया गया. लगभग 470 लाभार्थीयो ने शिबीर का लाभ लिया.








टिप्पणी पोस्ट करा
Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.