- डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमेश मेहर ने किया रोटरी क्लब राजुरा का आधिकारिक दौरा
- रोटरी क्लब राजुरा के कार्यों की प्रशंसा
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा -
रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरियन रमेश मेहर तथा सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्मिता ठाकरे ने रोटरी क्लब राजुरा का आधिकारिक दौरा किया. होटल द स्पाइस किचन में आयोजित एक समारोह में रोटरी क्लब राजुरा के अध्यक्ष रोटरियन नवल झंवर ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. पश्च्यात रोटरी क्लब राजुरा द्वारा वर्षभर किये गए कामों का ब्यौरा रखा गया गया. जिसमें मेडिकल चेकअप कम्प, पौधारोपण, छात्रों को स्कूली सामग्री का वितरण, रक्तदान शिविर, कोरोना काल में किये गए कार्य आदि के बारे में जानकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरियन रमेश मेहर इन्हे दी गई. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने रोटरी क्लब राजुरा के कार्यों की प्रशंसा की.
इस दौरा आयोजित एक कार्यक्रम में न्यू ईरा स्कुल में शिक्षा ग्रहण कर रहें दसवीं कक्षा के छात्रों को हाथ घडी का वितरण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के हाथों किया गया. साथ ही न्यू ईरा विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगशेट्टीवार सर, शिक्षक शुभांगी पिंपलशेंडे, नमिता वाटेकर का विशेष आभार व्यक्त कर उन्हें उपहार दिए गए.
रोटरियन रमेश मेहर ने अपने संबोधन में कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने रोटरी क्लब जैसे संगठनों को आह्वान किया है कि वे रक्तदान के साथ अंगदान और चिकित्सीय आपदा प्रबंधन से जुड़ी मानवीय सेवाओं और शिक्षा प्रसार के लिए भी कार्य करें.
मेहर ने राजुरा रोटरी क्लब द्वारा आज तक किए गए कार्यों और भविष्य में क्या कार्य किये जायेंगे इसपर चर्चा की. साथ ही उन्होंने क्लब में सदस्यों की बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया.
इस अवसर बतौर अतिथि रोटरी क्लब चंद्रपुर के अध्यक्ष श्रीकांत रेशमवाले, सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रशांत भोरे, राजुरा व्यापारी असोसिएशन के अध्यक्ष संदीप जैन आदि उपस्थित थे. सभी उपस्थित अतिथियों का रोटरी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस दौरान सचिव कमल बजाज, कोषाध्यक्ष ऋषभ गोठी, निखिल देशपांडे, डॉ. अमोघ कल्लूरवार, किरण ढूमने, निखिल चांडक, अमजद खान, निखिल शेरकी, कवीश्वर खनके, मयूर बोनगिरवार, सुबोध डाहूले, अनमोल कोंडावार, आशीष रैच साथ ही गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिक, शिक्षकवृंद तथा छात्र आदि उपस्थित थे.









टिप्पणी पोस्ट करा
Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.