Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author We publish the news of Vidarbha level prominently on our website. If you are interested in doing digital journalism then you can join us. We also work for our advertisers to reach their advertisements to thousands of readers every day. any suggestion please message this mobile number 9975977378 email - samarthbharat3@gmail.com
Title: धोपताला टाउनशिप में नाली से गैस रिसाव से कई मजदुर बेहोश
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
धोपताला टाउनशिप में नाली से गैस रिसाव से कई मजदुर बेहोश बेहोश मजदूरों को बचाने नाली में उतरे वेकोलि कर्मी की भी हालत बिगडी वेकोलि बल्लारपुर ...

  • धोपताला टाउनशिप में नाली से गैस रिसाव से कई मजदुर बेहोश
  • बेहोश मजदूरों को बचाने नाली में उतरे वेकोलि कर्मी की भी हालत बिगडी
  • वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती-धोपताला टाउनशिप की घटना
  • सभी की हालत चिंताजनक : घायलों को चंद्रपुर भेजा
  • फिर खुली वेकोलि की सुरक्षा उपायों की पोल
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा -
वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती-धोपताला टाउनशिप में आज सुबह ९ बजे के करीब ८-१० फुट गहरी नाली की सफाई करने नाली में उतरे ठेका कर्मी और वेकोलि कर्मी गैस रिसाव से बेहोश होने से उन्हें वेकोलि के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. नाली से गैस का रिसाव होने से स्थानीय लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है. वहीं, शिवसेना के राजुरा विधानसभा समन्वयक बबनभाऊ उरकुडे ने पीडित वेकोलि कर्मी तथा ठेका कर्मियों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
मिली जानकारी के अनुसार वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती-धोपताला टाउनशिप में आज सुबह ९ बजे के करीब ८-१० फुट गहरी नाली की सफाई करने नाली में ठेका कर्मी उतरे थे. काफी देर बाद भी ऊपर नहीं आने से तथा आवाज देनेपर भी किसी तरह प्रतिक्रिया नहीं देने पर एक वेकोलि कर्मी नाली में उतरा उसके भी ऊपर नहीं आने से तथा आवाज की कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर ऊपर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई एंव लोगों का जमावडा लगना शुरू हो गया. जेसीबी की सहायता से नाली के ऊपर का स्लैप हटाते ही नाली में दो-तीन मजदुर बेहोश तथा एक कर्मी हांफते हुए नजर आया. इन्हे निकालने के लिए रामपुर ग्राम पंचायत का सफाई कर्मी शंकर अंडगुला उतरे. अंडगुला ने सभी को नाली से बाहर निकाला. घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया तभी ५-७ मिनिट बाद शंकर अंडगुला भी बेहोश हो गये. उन्हें भी वेकोलि अस्पताल ले जाया गया. कुल ५-६ लोग गैस की चपेट में आने की प्राथमिक जानकारी मिली है. घायलों में ठेका कर्मी अंजना कोपुला, सुभाष खंजारकर, जंजारला, वेकोलि कर्मी प्रमोद वाभीटकर, सुशिल कोरडे, ग्रापं सफाई कर्मी शंकर अंडगुला ऐसे नाम बताये गए है. घटना की जानकारी मिलते ही पोलिस निरीक्षक चंद्रशेखर बहादुरे, पोलिस उपनिरीक्षक पी.आर. साखरे एंव अन्य पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये. 
फिर खुली वेकोलि की सुरक्षा उपायों की पोल
घायलों को जब वेकोलि क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया तब वहां चिकित्सक नहीं होने की जानकारी घायलों के निकटवर्तीयों ने दी. परिचारिकाओंने घायलों के उपचार हेतु भागदौड़ की. सभी घायलों को चंद्रपुर में उपचारार्थ भेजा गया. घायलों का हालचाल जानने वेकोलि का एक भी वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल नहीं आया. जबकि स्थानीय वेकोलि कर्मियों ने ही परिस्थिति को संभाले रखा. इस हादसे से एक बार फिर वेकोलि के सुरक्षा उपायों की कलई खोलकर रख दी है. मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों के पास सुरक्षा हेतु किसी तरह के संसाधन उपलब्ध नहीं थे. वहीं शिवसेना के राजुरा विधानसभा समन्वयक बबनभाऊ उरकुडे ने पीडित वेकोलि कर्मी तथा ठेका कर्मियों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. शिवसेना के उपतालुका प्रमुख तथा ग्रापं सदस्य रमेश झाडे, अजय सकिनाला, शिवसेना तालुका प्रमुख वासुदेव चापले, बीएमएस के जोगेन्दर यादव, ठाकरे एंव सैकड़ों वेकोलि कर्मियों आदि ने पीड़ितों का हालचाल जाना. 

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top