Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल आवारपुर में जेई टीकाकरण की शुरुवात
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल आवारपुर में जेई टीकाकरण की शुरुवात डॉ. बावने ने दी जापानी इंसेफेलाइटिस (ब्रेन फीवर) के बारे में जानकारी ए.बी.पी.ए...

  • आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल आवारपुर में जेई टीकाकरण की शुरुवात
  • डॉ. बावने ने दी जापानी इंसेफेलाइटिस (ब्रेन फीवर) के बारे में जानकारी
  • ए.बी.पी.एस. के करीब 800 बच्चो को लगाई गई जेई वैक्सीन
धनराजसिंह शेखावत - आमचा विदर्भ प्रतिनिधी
गडचांदूर -
जिले मे चल रही एन्सेफलायटीस लसीकरण मोहीम के तहत आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, अवारपुर में  लसीकरण की शुरुवात की गई. 1 ते 15 वर्ष के सभी बच्चों को यह वैक्सीनदी जा रही हैं. 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विरूर गाड़ेगांव के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. बावने ने बच्चो और पालकों को जानकारी देते हुए जापानी एन्सेफलायटीस क्या है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी.  जापानी इंसेफेलाइटिस (ब्रेन फीवर) एक गंभीर विकलांगता है. जापानी इंसेफेलाइटिस यह रोग संक्रमित मच्छरों द्वारा केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में फैलता है, जिससे गंभीर जटिलताएं होती हैं और कई बार मरीज की मृत्यु भी हो सकती हैं. 

जेई रोग का कारण क्या है?
आपको संक्रामक क्यूलेक्स मच्छर (ई) मिलते हैं, ये मच्छर हमेशा धान के खेत में रहते हैं, वायरस मानव मस्तिष्क में प्रवेश करता है और रीढ़ की हड्डी को मार देता है.  जल पक्षी और  सूअर, गधे जैसे जानवर इस रोग का मेजबान बताया.  संक्रमित लोगों के शरीर में वायरस की संख्या बढ़ने के कारण यह बीमारी होने की जानकारी दी. 

महत्वपूर्ण जानकारी
जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) संक्रमित मच्छरों के काटने से फैल सकता है जो बरसात के मौसम के दौरान और बाद में रुके हुए पानी में रहते हैं. जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से पीड़ित बच्चे को तेज बुखार, सिरदर्द, मतली, अवसाद, बेहोशी, कंपकंपी, मरोड़, लकवा और यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती है.  इस रोग से ग्रसित एक तिहाई बच्चे जीवन भर के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग भी होने संभावना होती हैं. 
आगे डॉ. बावने ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) वैक्सीन की एक सरल रोकथाम है.  1 से 15 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को इस घातक बीमारी से बचाने के लिए इस अवसर को न चूकें.  साथ ही उपस्थित बच्चो और पालकों को दोबारा तेजी से फैल रहे कोविड 19 के डेल्टा और ओमिक्रोन वायरस से बचने के लिए भीड़ की जगह से बचने, मास्क लगाने और सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी.  स्कूल के करीब 800 बच्चो को वैक्सीन लगाई जाने की जानकारी दी. 
इस मोहिम को सफल बनाने के लिए आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल अवारपुर के प्रधानाचार्य जी.एस. माथुर, नागेश, डॉ. सुनीता नरूला, अंजली तायडे, सुनील तायडे, सचिन घायर, संगीता बनकर, नागेश्वर, सोनाली, गौरी, जोस्मिन, सरोज, अलीशा के साथ अनेक शिक्षकों ने इस आयोजन के लिए परिश्रम किया. 20 साल तक भारतीय सेना में शामिल रह चुके सुरक्षा विभाग के अधिकारी अनिकेत जोशी ने इंजेक्शन से घबरा रहे कुछ बच्चो की विशेष हौसला अफजाई करते हुए बच्चो को भविष्य में देश का बहादुर सिपाही बताया.  विरुर गाड़ेगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ अश्विनी राहुलगड़े, वैधकीय अधिकारी डॉ. रमेश बावने, आरोग्य सहायक माथनकर, नर्स चन्ने, गादम, श्रीमती कुलमेथे, सचिन झाड़े, मोटघरे आदि स्वास्थकर्मी उपस्थित थे. 

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top