Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: बल्हारशाह-ठाकुरनगर (कोलकाता) के बिच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
बल्हारशाह-ठाकुरनगर (कोलकाता) के बिच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग पश्चिमी ओडिशा से कोलकाता के लिए ट्रेन की भी है बरसो पुरानी मांग  आमचा विदर्भ ...
  • बल्हारशाह-ठाकुरनगर (कोलकाता) के बिच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
  • पश्चिमी ओडिशा से कोलकाता के लिए ट्रेन की भी है बरसो पुरानी मांग 
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
बल्लारशाह -
कोरोना महामारी के बाद रेलवे यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. रेलवे प्रशासन भी क्रमबद्ध तरीके से धीरे-धीरे ट्रेनों को पटरी पर लौटने लगा है. अब तक 70 फीसदी ट्रेनें दोबारा दौड़ने लगी हैं. भले ही शुरुआत में रेलवे को यात्री नहीं मिले लेकिन जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का प्रभाव घटता गया, वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी. अधिकांश ट्रेनों में जारी लंबी वेटिंग लिस्ट से इसका इशारा समझा जा सकता है कि अब स्थिति सामान्य हो गई है और रेलवे को दोबारा यात्री मिलने शुरू हो गये हैं. स्टेशन से लेकर ट्रेन तक सब फुल नजर आने लगे हैं.
बल्लारशाह रेलवे स्टेशन से गोंदिया के लिए दो मेमू ट्रैन की बहाली हुई है वही बल्लारशाह से वर्धा ट्रैन भी शुरू हो चुकी है. एक और जहां यात्री बरसों से मुंबई के लिए बल्लारशाह से सीधी ट्रेन की मांग कर रहे है वहीं अब बल्लारशाह से ठाकुरनगर (कोलकाता) के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठने लगी है. ओडिशा के सुदूर परिसरों से तथा छत्तीसगढ़ के महासमुंद, बगबहरा, काटाबांजी, टिटलागढ़ आदि परिसर के हजारों दिहाड़ी मजदुर मजदूरी के लिए कोयला खदानों में ठेकेदारों के अधीन, सीमेंट कंपनियों में कार्यरत है. इन लोगों को ओडिशा जाने तथा पश्चिमी ओडिशा के वाल्टियर मार्ग के लोगों को कोलकाता जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं है. पश्चिमी ओडिशा जाने के लिए इन्हे रायपुर से ट्रेन बदलनी पड़ती है. यह ट्रेन सुरु होने से बल्लारशाह से सीधी ट्रेन के अलावा ओडिशा से कोलकाता ट्रेन की मांग भी पूरी हो सकती है. 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बल्हारशाह से ठाकुरनगर (कोलकाता) के लिए एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया था. गाड़ी संख्या 01029 बल्हारशाह-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 मार्च 2022 को तथा गाड़ी संख्या 01030 ठाकुरनगर-बल्हारशाह स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 मार्च 2022 को चलाई गई थी. लेकिन यह स्पेशल ट्रेन मात्र एक फेरे के लिए चलाई गयी थी. जिसका प्रचार एंव प्रसार भी ठीक ढंग से नहीं हो पाया था. 
गाड़ी संख्या 01029 बल्हारशाह-ठाकुरनगर यह स्पेशल ट्रेन बल्हारशाह से 21.30 बजे रवाना होकर चंद्रपुर 21.40 बजे, नागपुर 00.40 बजे तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया स्टेशन में अगले दिन 02.43 बजे, दुर्ग 05.15, रायपुर 05.55, वहां से महासमुंद, बगबहरा, काटाबांजी,, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम जंक्शन, ब्रह्मपुर, छत्रपुर, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर जंक्शन, कोलकाता एवं ठाकुरनगर स्टेशन में आगमन 11.20 बजे पहुंचने का समय था. 
गाड़ी संख्या 01030 ठाकुरनगर-बल्हारशाह यह स्पेशल ट्रेन ठाकुरनगर (कोलकाता) से 13.30 बजे रवाना होकर कोलकाता, खड़गपुर जंक्शन, कटक, भुवनेश्वर, छत्रपुर, ब्रह्मपुर, विजयनगरम जंक्शन, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, मुनिगुडा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बगबहरा, काटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, महासमुंद होकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले रायपुर 15.55 बजे, दुर्ग 16.55 बजे, गोंदिया 19.15 बजे, नागपुर 22.10 बजे एवं 03.00 बजे बल्हारशाह पहुंचने का समय था. इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 02 सामान्य, 11 स्लीपर सहित केल 15 कोच थे. बहरहाल इस स्पेशल ट्रेन को अब नियमित चलने की मांग उठाने लगी है. रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मध्य रेलवे मुंबई के सदस्य अजय दुबे ने भी इस स्पेशल ट्रेन के नियमित परिचालन हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया है. 

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top