इनरव्हील क्लब, जेसीआई राजुरा रॉयल और भाजपा महिला मोर्चा में निभा चुकी हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
आमचा विदर्भ - समाचार सेवा
राजुरा (दि. 17 जुलै 2026) -
राजस्थानी महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार, 16 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के उत्थान, सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाली सौ. स्वरुपा रमेश झंवर को राजस्थानी महिला मंडल का अध्यक्ष चुना गया। उनकी सक्रिय सामाजिक भूमिका, नेतृत्व क्षमता और समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
बी.ए. शिक्षित सौ. स्वरुपा रमेश झंवर लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष के रूप में अनेक जनहित एवं सेवा कार्यों का सफल नेतृत्व कर चुकी हैं। इसके अलावा जेसीआई राजुरा रॉयल की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने महिला नेतृत्व विकास, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा गतिविधियों को नई दिशा दी। भाजपा महिला मोर्चा चंद्रपुर (ग्रामीण) की पूर्व उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करने, उन्हें संगठित करने तथा समाजहित के अनेक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
सौ. स्वरुपा झंवर ने अपने सामाजिक जीवन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय सहयोग देने तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया है। उनके सहज, मिलनसार एवं समर्पित व्यक्तित्व के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी विशेष पहचान है। उनके नेतृत्व से राजस्थानी महिला मंडल को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौ. स्वरुपा रमेश झंवर ने कहा कि उनका उद्देश्य राजस्थानी महिला मंडल के माध्यम से समाज की महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल समाज की नई पीढ़ी को संस्कार, सेवा और संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा तथा समाजहित के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सौ. रेखा शर्मा, सचिव सौ. कंचन चांडक, सहसचिव सौ. रानी बजाज, कोषाध्यक्ष सौ. नीना गोठी, सहकोषाध्यक्ष सौ. उषा बजाज, मार्गदर्शन मंडल में सौ. लता चांडक, सौ. अनिता झंवर एवं सौ. रचना नांवधर तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौ. पूनम सारडा, सौ. शोभा झंवर, सौ. सरिता शर्मा, सौ. गायत्री नांवधर और सौ. स्मिता जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष सौ. रचना नांवधर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं, उनका भी कार्यकाल शानदार रहा। इसके अलावा सौ. सुशीला सोनी, सौ. वर्षा झंवर, सौ. लक्ष्मी मुनोद, सौ. स्वाती नांवधर, सौ. वर्षा जैन, सौ. स्नेहा चांडक, सौ. सपना सारडा, सौ. कीर्ति सारडा, सौ. दीपिका सारडा, सौ. पुष्पा अट्टल तथा सौ. प्रीति शर्मा सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौ. स्वरुपा रमेश झंवर एवं पूरी कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राजस्थानी महिला मंडल सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और समाज संगठन के क्षेत्र में नई ऊंचाइया स्थापित करेगा।
#SwaroopaJhavar #SwaroopaRameshJhavar #RajasthaniMahilaMandal #Vidarbhanews #AmchaVidarbha #WomenLeadership #WomenEmpowerment #SocialService #CommunityLeadership #WomenInLeadership #MahilaMandal #WomenForChange #SocialWork #CommunityDevelopment #InnerWheelClub #JCIRajuraRoyal #BJPMahilaMorcha #WomenPower #Leadership #PublicService #IndianWomen #RajasthaniCommunity #WomenInSociety #SocialImpact #BreakingNews #LocalNews #MaharashtraNews #RajuraNews #ChandrapurNews #VidarbhaNews #CommunityNews #EmpoweringWomen #NewsUpdate

टिप्पणी पोस्ट करा
Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.