Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author
Title: भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ ने चलाया श्रमीक संपर्क अभियान
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ ने चलाया श्रमीक संपर्क अभियान आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा राजुरा (दि. 30 दिसंबर 2024) -         भारतीय कोयला खदान म...
भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ ने चलाया श्रमीक संपर्क अभियान
आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा
राजुरा (दि. 30 दिसंबर 2024) -
        भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ (BMS) ने श्रमिकों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए धोपताला ओपन कास्ट माईन के CMPL (चड्डा मिट्टी कंपनी) HOE कॅम्प हाजरी घर के समक्ष ठेका मजदूर कामगारों के साथ श्रमिक संपर्क अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य कोयला खदानों के श्रमिकों के बीच उनके अधिकारों, सुरक्षा मानकों और कार्य स्थितियों के बारे में जानकारी फैलाना है। इस अभियान के दौरान, संगठन ने आपसी सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए, मजदूरों को उनके श्रम कानूनों, वेतन प्रबंधन, स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी जानकारी प्रदान की गई। इस प्रकार के अभियानों से मजदूरों में जागरूकता बढ़ती है और वे अपने हक के लिए लड़ने में सक्षम होते हैं। इस तरह की जानकारी वेकोलि कल्याण मंडल सदस्य (नागपुर) जोगेंद्र यादव, वर्धा व्हॅली महामंत्री अनिल निब्रड ने दी। 

        भारतीय कोयला खदान मजदुर संघ (BMS) द्वारा ठेका मजदूरों के लिए किये गए कार्य एंव भविष्य की कार्ययोजनाओं के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के हनुमंतु भंडारी, श्रीनिवास कोप्पुला, देवीदास थीपे, पांडुरंग नंदुरकर,बादल गर्गेलवार, महादेव येरने, शंकर सतपालकर तथा ईकाई, उपक्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थीत थे। (Coal India)

#Rajura #Chandrapur #Vidarbha #Maharashtra #News #breakingnews #aamchavidarbha #BhartiyaKoylaKhadanMajdurSangha

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top