Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author
Title: बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का "वह" ब्रिज यात्रियों के लिए आज से फिर प्रारंभ
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
NRUCC सदस्य दुबे के प्रयासों से मिली सफलता आमचा विदर्भ - एच.एन. (राजेश) अरोरा (प्रतिनिधी) बल्लारशाह (दि. 26 जुन 2023) -          करीब 5 माह ...
NRUCC सदस्य दुबे के प्रयासों से मिली सफलता
आमचा विदर्भ - एच.एन. (राजेश) अरोरा (प्रतिनिधी)
बल्लारशाह (दि. 26 जुन 2023) - 
        करीब 5 माह से मरम्मत के लिए बंद बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज FOB आज 26 जून सुबह 11 बजे से यात्रियों की सेवा में पुनः प्रारंभ हो गया. यात्रियों के आवागमन हेतु पांच प्लेटफ़ार्म के लिए एकमात्र नया ब्रिज ही था. यात्रियों की परेशानी देखते हुए इसे जल्द प्रारंभ करने हेतु अजय दुबे मेंबर राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार परिषद रेल मंत्रालय नई दिल्ली लगातार प्रयास कर रहे थे. (Ballarshah Railway Station)

        इस कार्य हेतु महाराष्ट्र के वनमंत्री एवं चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री (sudhir mungantiwar) सुधीर मुनगंटीवार, राष्ट्रीय ओबीसी कमीशन के अध्यक्ष हंसराज अहीर, रेल मंत्रालय नई दिल्ली के EDPM नीरज शर्मा, मध्य रेलवे मुंबई के महाप्रबंधक नरेश लालवानी, मध्य रेलवे नागपुर के DRM तुषारकांत पांडेय, सीनी, डीसीएम आशुतोष श्रीवास्तव, सीनी. डीईएन पद्मनाभ झा, बल्लारशाह के एईएन सुबोध कुमार ने भी प्रयास किये थे जिसके लिए दुबे ने इनका भी आभार माना. 

        आज ब्रिज को पुनः प्रारम्भ करने के अवसर पर स्टेशन अधीक्षक नंदनवार, आरपीएफ निरीक्षक सुनील पाठक, वाणिज्य निरीक्षक मिश्रा, मिथिलेश पांडे महामंत्री भाजयुमो चंद्रपुर जिला, सुजीत निर्मल जिला महासचिव भाजपा उत्तर भारतीय, संदीप पोडे जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, श्रीकांत उपाध्याय विदर्भ प्रदेश सचिव भाजपा कामगार मोर्चा,शेख करीम जिला उपाध्यक्ष भाजपा कामगार मोर्चा, अशोक सोनकर ज़िला सचिव भाजपा कामगार मोर्चा, अभिनेष पांडे, युगल मेहंदले, बुधराज निषाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. (ballarshah) (aamacha vidarbha)


Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top