Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author We publish the news of Vidarbha level prominently on our website. If you are interested in doing digital journalism then you can join us. We also work for our advertisers to reach their advertisements to thousands of readers every day. any suggestion please message this mobile number 9975977378 email - samarthbharat3@gmail.com
Title: नांदा फाटा मे श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की शुरुआत
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
श्री राम जन्मोत्सव समिती नांदा द्वारा आयोजन आमचा विदर्भ - धनराजसिंह शेखावत प्रतिनिधि  गडचांदूर (दि. 13 मार्च 2023) -         श्री राम जन्मोत...
श्री राम जन्मोत्सव समिती नांदा द्वारा आयोजन
आमचा विदर्भ - धनराजसिंह शेखावत प्रतिनिधि 
गडचांदूर (दि. 13 मार्च 2023) -
        श्री राम जन्मोत्सव समिती नांदा द्वारा श्री शिव मंदिर नांदा फाटा मे आज से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की शुरुआत की गई। तत्पूर्व स्थानीय श्री हनुमान मंदिर से श्री शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा मे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. विशेषकर महिलाओं ने अधिक उपस्थिति दर्ज कराइ। 

        श्री राम जन्मोत्सव समिति नांदा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मे परमपूज्य संत श्री राजीव नयन महाराज और संत श्री संजीव नयन महाराज द्वारा कथा सुनाई जायेगी। दि.13 मार्च से 19 मार्च तक शिवमंदिर श्रीवास्तव कॉलनी मे आयोजित किया गया है। कलश यात्रा का आयोजन श्री हनुमान मंदिर से श्री शिव मंदिर, श्रीवास्तव कॉलोनी तक किया गया। कलश यात्रा मे भजन मंडल के साथ साथ भजन गाते हुए लाल और पीली साड़ी पहनकर बड़ी संख्या मे महिलाएं गंगाजल का कलश सिर पर रखकर श्री भागवत कथा के पंडाल मे पहुंची। कलश यात्रा मे शामिल महिलाओं का नांदा फाटा मार्केट मे फुल बरसाकर स्वागत किया गया। भगवान श्री राम की जय जयकार से सारा वातावरण राममय नजर आ रहा था। कलश यात्रा मे सभी ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिला। 

        श्रीराम जन्मोत्सव समिति नांदा की और से समस्त नांदा फाटा और समीप के बिबि, आवारपुर, हीरापुर, नोकारी, पिंपलगाव, पालगाव के ग्रामवासियों से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मे बडी संख्या मे शामिल होकर इस धार्मीक आयोजन को सफल बनाने का की अपील आयोजकों द्वारा की जा रही है। 

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top