Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author
Title: वरोरा तहसील का 10वीं का रिजल्ट 95.55 प्रतिशत
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
वरोरा तहसील का 10वीं का रिजल्ट 95.55 प्रतिशत परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी डी.एस. ख्वाजा - आमचा विदर्भ विशेष प्रतिनिधि वरोरा - वरोरा तहसी...
वरोरा तहसील का 10वीं का रिजल्ट 95.55 प्रतिशत
परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी
डी.एस. ख्वाजा - आमचा विदर्भ विशेष प्रतिनिधि
वरोरा -
वरोरा तहसील में 2522 छात्रों में से 2410 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि तहसील का परिणाम 95.55 प्रतिशत रहा. विशेष रूप से, तहसील के 17 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा. 
वरोरा तहसील के हीरालाल लोया विद्यालय की नंदिनी वसंत बर्डे ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ तहसील में पहला स्थान हासिल किया. दिशा इनोवेटिव लर्निंग स्कूल के आर्यन अजय लोडे ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि लोकमान्य कन्या विद्यालय के गायत्री दिलीप निखाड़े ने 94.80, तिसरा स्थान हासिल किया, सेंट एनिस हाई स्कूल के सय्यद अहमद ने 91% प्रतिशत अंकों के सफलता हासिल की. 
तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों का परिणाम सौ प्रतिशत है. सेंट ऐनी हाई स्कूल के पच्चीस छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके अपनी योग्यता साबित की. 
तहसील में 100% परिणाम स्कूल किसान विद्यालय माढेली, जिला परिषद हाई स्कूल सोईट, जिला परिषद हाई स्कूल भटाला, कर्मवीर विद्यालय सावरी (बिडकर), कर्मवीर विद्यालय चारूर (खाटी), कर्मवीर विद्यालय माढेली, सर्वोदय विद्यालय सुमठाना, (पुनर्वास), किसान विद्यालय साखारा (राजा), स्वर्गीय दादासाहेब देवतले विद्यालय, अजनगांव, सावित्रीबाई फुले कन्या विद्यालय, टेमूर्डा, सेंट ऐनी हाई स्कूल वरोरा, लिटिल एंजेल हाई स्कूल वरोरा, लोकमान्य प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम वरोरा, आनंद मूक बधिर विद्यालय वरोरा, अरविंद विद्यानिकेतन विद्यालय वरोरा और डायरेक्शन स्कूल ऑफ़ इनोवेटिव लर्निंग वरोरा के परिणाम सतप्रतिशत रहे.

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top