आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा -
एक और वेकोलि अपनी खदानों में इन दिनों सतर्कता जागरूकता अभियान चला रही है वहीँ दूसरी और आज वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती ओपनकास्ट माईन में पहली पारी में आज सुबह 10 बजे के करीब खदान के अंदर से कोयला लादकर ला रहे होलपैक डंपर में कोल स्टॉक के सन्मुख अचानक आग लग गई. डंपर को आग लगी देख ऑपरेटर भारत कुडे ने डंपर साईड में खडाकर वरिष्ठ अधिकारी को सूचित किया मात्र जबतक लगी आग बुझाने की व्यवस्था हो पाती तबतक डंपर का कैबिन जलने की जानकारी सूत्रों ने दी. मौके पर पहुंचे वेकोलि के अग्निशमन टैंकर ने आग बुझाई.
घटना 17 नंबर के स्टॉक के पास की बताई जा रही है. कुछ दिन पुर्व वेकोलि द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान शुरू किया गया था. जिसके बैनर अभी भी कुछ खदानों के द्वार पर देखें जा सकते है. क्या यह सतर्कता जागरूकता अभियान मात्र बैनरबाजी बनकर रह गया ऐसा सवाल खड़ा हो रहा है. इससे पूर्व भी डंपर में दबकर एक कामगार की मौत हुई थी. वेकोलिकी खदानों से स्टॉक से रोजाना कोयला चोरी, मशीनों व वाहनों से कलपुर्जे, डीझल, बैटरी, टायर, केबल आदि की चोरियां जहां अब आम बात हो गई है, वहीँ अब छुटपुट दुर्घटनाओं में भी इजाफा होने से कामगारों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो गया है.
टिप्पणी पोस्ट करा
Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.