Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author
Title: भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश की दो दिवसीय चिंतन बैठक
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स राजुरा - भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश की दो दिवसीय चिंतन बैठक दिनांक 30 एंव 31 अक्टूबर तक भारतीय कोयला खदान...
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा -
भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश की दो दिवसीय चिंतन बैठक दिनांक 30 एंव 31 अक्टूबर तक भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा व्हॅली चंद्रपुर / बल्लारपुर के क्षेत्रीय कार्यालय बल्लारपुर क्षेत्र विश्वकर्मा भवन सास्ती टाउनशिप में सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय पदाधिकारी एवं विदर्भ प्रदेश के विभिन्न जिलों के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए. बैठक की शुरुवात सर्वप्रथम भारत माता, भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से की गई.
बैठक का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नई दिल्ली श्रीमती नीता चौबे के हस्ते हुवा, इस अवसर पर क्षेत्रीय संघठन नई दिल्ली मंत्री सी.व्ही. राजेश, भारतीय मजदूर संघ नई दिल्ली राष्ट्रीय मंत्री रविंद्र हिमते, भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा देशपांडे, भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश महामंत्री गजानन गटलेवार, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ महामंत्री सुधीर घुरडे प्रमुखतासे उपस्थित थे. सभी सम्मानित मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल देकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा वेली के अध्यक्ष नामदेव देशमुख ने किया. स्वागत एवं उद्धघाटन सत्र का संचालन महामंत्री जोगेदर यादव ने किया. उदघाटक के रूप में उपस्थित श्रीमती निता चौबे ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता संख्यात्मक बढ़ोत्तरी के साथ गुणात्मक बढ़ोतरी पर जोर दिया एवं कहा की दो दिनों की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. 

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top