आमचा विदर्भ - दीपक शर्मा
राजुरा / चंद्रपूर (दि. २४ नोव्हेंबर २०२६) -
“श्री वाहे गुरु जी दा खालसा, श्री वाहे गुरु जी दी फतेह” के जयघोष के साथ राजुरा में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। रामपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहेब में इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं सहित राजुरा के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित कीर्तन से हुई। इस अवसर पर कीर्तन जत्थे में शामिल रागी भाई साहेब भाई लाहोर सिंघ जी और भाई जसबीर सिंघ जी (देहरादून वाले) ने गुरुवाणी के मधुर कीर्तन से संगत को भावविभोर किया। गुरुवाणी के माध्यम से गुरु नानक देव जी के विचारों, मानवता, समानता, प्रेम और सेवा के संदेश को प्रस्तुत किया गया।
दोपहर 1 बजे सामूहिक अरदास का आयोजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पंगत में बैठकर गुरु का लंगर ग्रहण किया। लंगर के माध्यम से सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इस धार्मिक आयोजन में विधायक देवरव भोंगले, पूर्व विधायक सुभाष धोटे और नगराध्यक्ष अरुण धोटे, उपनगराध्यक्ष दिलीप देरकर, तहसीलदार डॉ. ओमप्रकाश गोंड, राजुरा उपजिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक जाधव, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश धोटे, पूर्व नगरसेवक राधेश्याम अडानिया, अँड. अरुण धोटे, अँड. दीपक चटप, नरेंद्र काकडे, आर्ट ऑफ लिविंग के ओमप्रकाश गुप्ता, रोटरी क्लब राजुरा के अध्यक्ष राजू गोखरे, कमल बजाज, व्यापारी असोसिएशन के अध्यक्ष संदीप जैन, प्रतिष्ठित व्यवसायी गजेंद्र झंवर, शंकर झंवर, अभय पोशेट्टीवार, गणेश रेकलवार, प्रशांत मग्गीडवार, अनिल गंपावार, अनिल आवारी, सचिन भोयर ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और दर्शन किए। गडचांदूरवाले गुरुप्रीत सिंग सिख समाज कि संगत के साथ राजुरा स्थित गुरुद्वारे पहुंचे थे।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के हरभजनसिंग भट्टी, बक्शी सिंग, हरपाल सिंग, अमनदीप सिंग, कुलदीप सिंग, बलदेव सिंग, हरजीत सिंग, धनपाल सिंग, राजेंद्र सिंग, संतोष सिंग, बंटी सिंग, विजय लेखराजानी, सोनू लेखराजानी, बालू आहूजा, बलविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, हर्षदीप सिंग, मोदीप सिंग, जगदीश सिंग, घनश्याम आहुजा, जसबीर सिंग भट्टी, रवि सिद्धू सहित राजुरा के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गुरु नानक देव जी के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु का लंगर ग्रहण किया। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को सफल बनाने के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहेब कमेटी तथा समूह संगत राजुरा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से प्रयास किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों और लंगर की व्यवस्था की गई।
गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से मानवता, सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव, ईमानदारी और निःस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे से रहने की प्रेरणा देती हैं। सिख समाज द्वारा प्राकृतिक आपदाओं, संकटों और जरूरत के समय किए जाने वाले सेवा कार्य भी गुरु नानक देव जी की इन्हीं शिक्षाओं से प्रेरित हैं। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना, पीड़ितों की सहायता करना और मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानना इन मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राजुरा में आयोजित प्रकाश पर्व ने भी सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया।
#GuruNanakJayanti #GuruNanakDevJi #GuruNanakPrakashParv #Gurpurab #RajuraNews #Rajura #ChandrapurNews #Chandrapur #SikhCommunity #Gurudwara #GuruKaLangar #Kirtan #Ardas #ReligiousHarmony #AamchaVidarbha



टिप्पणी पोस्ट करा
Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.