Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
वैश्विक अशांति के बीच महावीर का अहिंसा संदेश बना उम्मीद की किरण महावीर जन्मोत्सव पर मरीजों को फल वितरण कर दिया मानवता का संदेश राजुरा (चंद्र...
वैश्विक अशांति के बीच महावीर का अहिंसा संदेश बना उम्मीद की किरण
महावीर जन्मोत्सव पर मरीजों को फल वितरण कर दिया मानवता का संदेश
राजुरा (चंद्रपुर) -
        विश्व के बदलते हालात आज मानवता के सामने गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक ओर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, वहीं यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। इन संघर्षों में हजारों निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी है और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता तथा महंगाई तेजी से बढ़ रही है। ऐसे भयावह माहौल में मानवता को एक बार फिर अहिंसा, शांति और करुणा के मार्ग की आवश्यकता महसूस हो रही है। यही कारण है कि वर्तमान समय में भगवान महावीर के विचार और उनके अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय उपजिला अस्पताल में राजस्थानी युवा मंच द्वारा महावीर जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित कर सेवा और करुणा का संदेश दिया गया।

        कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं राजस्थानी समाज के वरिष्ठ नागरिक ओमप्रकाशजी बजाज, ओमप्रकाश चांडक, गोपाल झंवर, विष्णु नावंधर, सुरेश सारडा, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला संगठन सचिव प्रशांत गोठी, राजुरा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप जैन, राजस्थानी युवा मंच के अध्यक्ष हेमंत बजाज, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष कमल बजाज, राधेश्याम सोनी, अशोक शाह, सुभाष सारडा, पूनम शर्मा, सीए सागर अडाणिया, अशोक राव, गोविंद सारडा, नितेश मुनोत, दीपक सारडा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

        इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज जब दुनिया हिंसा और संघर्ष के दौर से गुजर रही है, तब भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांत ही मानवता को सही दिशा दे सकते हैं। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर शांति और सौहार्द स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए। 
#MahavirJayanti #Ahimsa #LordMahavir #SpreadPeace #HumanityFirst #Compassion #PeaceMessage #NonViolence #ServeHumanity #KindnessMatters #GlobalPeace #HopeForWorld #CharityWork #FruitDistribution #SocialService #Rajura
#Chandrapur #CommunityService #Inspiration #PeaceAndHarmony #chandrapurnews #chandrapurcity #chandrapur #aamchavidarbha #vidarbha

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top