Aamacha Vidarbha Aamacha Vidarbha Author आमचा विदर्भ न्यूजचे संस्थापक संपादक दीपक शर्मा हे २००८ पासून पत्रकारिता क्षेत्रात कार्यरत असून त्यांनी विविध दैनिके आणि वृत्त माध्यमांमध्ये काम करताना सामाजिक, शैक्षणिक, कामगार, ग्रामीण आणि जनसामान्यांच्या प्रश्नांवर सातत्याने लेखणी चालविली आहे. वर्ष २०१५ पासून त्यांनी डिजिटल पत्रकारितेच्या माध्यमातून वेगवान, तटस्थ आणि जनहिताच्या बातम्या जनतेपर्यंत पोहोचविण्याचे कार्य सुरू ठेवले आहे. सामाजिक माध्यमे आणि ऑनलाइन न्यूज प्लॅटफॉर्मच्या माध्यमातून त्यांनी अनेक स्थानिक प्रश्न प्रशासनापर्यंत पोहोचविले आहेत. त्यांच्या पत्रकारितेचा केंद्रबिंदू नेहमीच सर्वसामान्य नागरिक, शेतकरी, कामगार, विद्यार्थी आणि ग्रामीण भागातील समस्या राहिल्या आहेत. शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण, सामाजिक न्याय आणि प्रशासनातील त्रुटींवर त्यांनी सातत्याने वृत्तांकन केले आहे. पत्रकारिता ही केवळ बातमी देण्याचे माध्यम नसून समाजातील सत्य परिस्थिती लोकांसमोर आणण्याची जबाबदारी आहे, या भूमिकेतून त्यांचे कार्य अविरत सुरू आहे. निष्पक्ष, जनजागृतीपर आणि समाजाभिमुख पत्रकारितेमुळे त्यांची ओळख निर्माण झाली आहे.
Title: जिनिंग काटा आपरेटर पर जानलेवा हमला कर लुटा
Author: Aamacha Vidarbha
Rating 5 of 5 Des:
हमलावर सोने की चेन और नगदी लेकर फरार रामपुर-माथरा रोड पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स राजुरा (दि. 22 मार्च 20...
हमलावर सोने की चेन और नगदी लेकर फरार
रामपुर-माथरा रोड पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला
आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा (दि. 22 मार्च 2023) -
        ग्राम माथरा से कपास लेकर आ रहे मिनी आईचर गाडी को कुछ अज्ञात युवकों ने हाथ दिखाकर रोका तथा गाडी चला रहे युवक को 4-5 युवकों ने गालीगल्लौच कर पीटने तथा उसे लूटने की वारदात रविवार 19 मार्च को घटी.

        कभी काफी शांत समझा जानेवाला राजुरा अब नये नये अपराधों के मामले में अव्वल नजर आ रहा है. अपराधों की प्रतिस्पर्धा होती नजर आ रही है. घरों में सेंध लगाने, कोयला खदानों में प्रवेश कर ट्रकों से कोयला चोरी करने, जिनिंग मालिकों पर हमला करने की घटना के बाद एक किसान जिनिंग में कार्यरत काटा आपरेटर पर लूटेरों ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर सोने की चेन और नगदी लेकर फरार गए. यह घटना रविवार 19 मार्च को हुई. (The attackers absconded with gold chain and cash)

        मिली जानकारी के अनुसार बल्लारपुर तहसील के कवडजई में रहनेवाला सोनबा गजानन चन्ने पिछले सात वर्षों से राजुरा के प्रतिष्ठित व्यापारी राधेश्याम अडानिया के किसान जिनिंग तुलाना में काटा आपरेटर के रूप में कार्यरत है. रविवार 19 मार्च को दोपहर दो बजे वह हमाल लोगों को लेकर मिनी आईचर गाडी क्र. एमएच 34 बीजी. 7101 से माथारा के किसान एवं खामोना गांव के सरपंच हरिदास झाडे का कपास भरने के लिए गया था.
30 क्विंटल कपास भर वह स्वयं वाहन चलाता हुआ रामपुर की ओर आ रहा था. माथारा रोड पर कुछ अज्ञात युवकों ने गाडी को हाथ दिखाकर रूकने का इशारा किया. उसे लगा कि युवकों के साथ कुछ हुआ है इसलिए मदद करने के लिए उसने वाहन रोक दिया. साथ ही 4-5 युवकों ने गालीगल्लौच कर उसके बाजू का दरवाजा खोलकर उसके सिर पर लोहे सरीया से वार कर दिया. और नीचे खींचकर लातो घुंसो से पीटना शुरू कर दिया. उसके गले से 15 ग्राम की सोने की चेन 90 हजार रुपये की और उसके पास के 10 हजार रुपये छीनकर युवक भाग निकले. यह घटना रात 7.40 बजे के दौरान हुई. (Unknown assailants attacked on Rampur-Mathra road)

        इससे पूर्व कुछ माह पूर्व राजुरा के प्रतिष्ठित व्यापारी रमेश झंवर पर दो बार ऐसा ही जानलेवा हमला कापनगांव परिसर में हुआ. इसी मार्ग पर दो वर्ष पूर्व माथरा के पूर्व सरपंच लहू चहारे को भी लोहे की छड़ से पिता गया था. इस घटना से निजीक्षेत्र में कार्यरत नौकरी में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि 323, 324, 34, 341, 504, 427 के तहत  मामला दर्ज किया है. आगे की जांच पुलिस कर रही है. (Kisan Jinning Rajura)

About Author

Advertisement

टिप्पणी पोस्ट करा

Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.

 
Top