आमचा विदर्भ - ब्यूरो रिपोर्ट्स
राजुरा -
दिवाली की रात स्थानिक नाका नंबर 3 परिसर में स्थित एक नवनिर्मित किराना की दुकान में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई. पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया.
गुरुवार की रात नागरिकों एंव व्यापारियों द्वारा सर्वत्र लक्ष्मीपूजन मनाया गया. देर रात व्यापारी लाइन के व्यापारी घर चले गये. रात्रि में करीब दो बजे के करीब एपीआय सतीश गोडसे, हेड कॉन्स्टेबल रमेश झाडे, राजिक शेख, विलास निस्ताने, रविंद्र तुराणकर, दिनेश देवाडे को पुलिस गस्ती के दौरान अनुराधा किराना स्टोर्स के निर्माणधीन दुकान से धुआं निकलते हुए नजर आया एंव कुछ जलने का अंदेशा हुवा. पुलिस ने गौर से देखने पर उन्हें इस निर्माणधीन दुकान में रखें सामान जलते हुए देखा. पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को फोन पर सूचित किया. तत्काल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. पुलिस ने पड़ोसियों को नींद से जगाकर किराना स्टोर्स के संचालक हेमंत अट्टल का मोबाईल नंबर लेकर इन्हे भी सूचित किया. हेमंत अट्टल की कुछ दुकाने छोड़ कर बगल में किराना दुकान है. नियमित दुकान में अधिक सामान होने से दिवाली के चलते उन्होंने इस निर्माधीन दुकान में उन्होंने तेल एंव अन्य किराना सामान रखा हुवा था जो जलकर पूरी तरह खाक हो गया. पुलिस गस्ती के दौरान इस मार्ग से ना गुजरती एंव पुलिस सतर्कता ना दिखाती तो आग भीषणरूप धारण कर पडोस की दुकानों को भी अपने चपेट में ले लेती. ऐन दिवाली की रात इसी घटना घडने से एक और सभी स्तब्ध है वहीं दूसरी और पुलिस की सतर्कता एंव सूझबूझ की तारीफ की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखों से लगी होगी.
टिप्पणी पोस्ट करा
Thanks for your response, We will reply you soon, You haven't followed Aamcha Vidarbha yet, you follow Aamcha Vidarbha now.